फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Abhishek of Antwara first in 100 meters race

100 मीटर दौड़ में अंतवाड़ा के अभिषेक प्रथम

Thu, 18 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Abhishek of Antwara first in 100 meters race
खतौली। सीताशरण इंटर कालेज के मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला उपक्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह, प्रधानाचार्य डा. संत कुमार सिंह ने किया। 100 मीटर दौड़ में अंतवाड़ा के अभिषेक, सिंकदरपुर के शुक्ला, दूधाहेड़ी के अभिषेक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में समौली के हिमांशु प्रथम, खेड़ी विशाल द्वितीय, खतौली के अंकुर अहलावत तृतीय रहे। 800 मीटर में खतौली रोहित पाल प्रथम, समौली के हिमांशु द्वितीय, भैंसी के अभिषेक तृतीय रहा। तीन हजार मीटर में फुलत का अक्षय प्रथम, जौहरा रितिक द्वितीय, जौहरा का विक्की तृतीय स्थान पर रहा। ऊंची कूद में मंसूरपुर का अनुज कुमार प्रथम, दूधाहेड़ी का अभिषेक द्वितीय, जौहरा का हर्ष कुमार तृतीय रहा। जेवलिन थ्रो में पीपलहेड़ा के शुभम कटारिया प्रथम, खतौली के सागर दूसरे स्थान पर रहा। लंबी कूद में खतौली का सागर प्रथम, गंगधाड़ी का हिमांशु द्वितीय, चंदसीना के शुभम पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में मंसूरपुर के एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और खतौली के टिटौड़ा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। टिटौड़ा विजेता बनी। सभी विजेता खिलाड़ियों, टीम को बीडीओ शमा सिंह और अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed