फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   aazam ke aagman ki tayari mein juta prashasan

आजम की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Tue, 18 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 18 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
aazam ke aagman ki tayari mein juta prashasan
विकास भवन में खड़ी ई-रिक्शा, जिनका मंत्री जी करेंगे वितरण। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में प्रदेश के कैबिनेट और जिले के प्रभारी मंत्री आजम खां के आगमन की तैयारियों में जिला प्रशासन सोमवार को पूरे दिन जुटा रहा। आजम खान जिला योजना की बैठक में बजट को मंजूरी देंगे। इसी के साथ वह गरीब रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा वितरित करेंगे।       
विज्ञापन


वर्ष 2016-17 की जिला योजना की बैठक में कैबिनेट मंत्री आजम खान भाग लेंगे। प्रभारी मंत्री होने के कारण वही प्रस्तावित बजट का स्वीकृति प्रदान करेंगे। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने विकास भवन में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक में प्रत्येक विभाग के प्रस्तावित बजट को तैयार कराया।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों की बैठक भी ली। आजम खान जिला योजना की बैठक में भाग लेने के साथ विकास भवन में डेढ़ बजे ई-रिक्शाओं का वितरण करेंगे। डूडा के परियोजना अधिकारी संजय कुमार द्विवेदी ने यह जानकारी दी। ई-रिक्शाओं के वितरण को लेकर ईओ नगर पालिका अजीत सिंह ने बताया कि कुल 120 पात्र रिक्शा चालकों का इसके लिए चयन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के पात्रों की सूची 2014 में बनी थी। जिला प्रशासन ई-रिक्शा वितरित करने के लिए 65 लोगों का इस सूची में से सत्यापन भी करा लिया है। अभी केवल 38 ई-रिक्शा उपलब्ध है, जो ई-रिक्शा यहां आ चुकी है कैबिनेट मंत्री उन्हीं का वितरण करेंगे। बाकी को बाद में मिलेगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed