{"_id":"5ef62fef8ebc3e42f75bccdd","slug":"aap-s-protest-against-the-increased-oil-prices-muzaffarnagar-news-mrt488332863","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल की बढ़ी कीमतों के विरोध में आप का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल की बढ़ी कीमतों के विरोध में आप का धरना
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में पेट्रोल मूल्य वृद्धि का विरोध प्रदर्शन करते आप पार्टी कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल की बढ़ी कीमतों के विरोध में आप का धरना
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया गया। बाद में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।
आप कार्यकर्ताओं ने शिव चौक से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया। वहां जाकर धरना देकर बैठ गए। जिला संगठन प्रभारी रोहन त्यागी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि से जनता त्राहिमाम कर रही है। पूरे विश्व में कच्चे तेल के दाम अपने निम्न स्तर पर है, लेकिन भारत में जिस प्रकार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है, इतनी 70 साल में नहीं हुई। जिससे आम जनता खासतौर पर निचला एवं मध्यमवर्ग परेशान है। देश में पहली बार डीजल पेट्रोल के दामों को पार कर गया है। इसका लगातार विरोध होता रहेगा। जिला सचिव तासूवर हुसैन, कुलदीप तोमर, रोशन लाल, सुलेमान तवाली सुशील अहलावत, अतुल कुमार, वरुण शर्मा, कपिल धीमान, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।