फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   AAP expelled chairman Haji Akram from the party for pasting photos of BJP leaders at Kanwar in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: कांवड़ पर लगाई भाजपा नेताओं की फोटो, शाहपुर चेयरमैन हाजी अकरम को आप ने पार्टी से किया निष्कासित

Sat, 08 Jul 2023 04:39 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाल, न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर
अमर उजाल, न्यूज डेस्क मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Jul 2023 04:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आम आदमी पार्टी ने शाहपुर चेयरमैन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी आलाकमान के आदेश पर शाहपुर चेयरमैन को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन
AAP expelled chairman Haji Akram from the party for pasting photos of BJP leaders at Kanwar in Muzaffarnagar
आम आदमी पार्टी - फोटो : Social media

विस्तार

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान आप पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां कांवड़ के होर्डिंग पर भाजपा नेताओं के फोटो लगाने वाले शाहपुर चेयरमैन हाजी अकरम को आम आदमी पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। चेयरमैन ने वीडियो में भाजपा की प्रशंसा करते हुए 2024 में समर्थन का एलान किया था।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के टिकट पर हाजी अकरम ने शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था। पिछले दिनों कांवड़ मार्ग पर लगाए गए उनके होर्डिंग चर्चा का विषय बन गए।
विज्ञापन


होर्डिंग पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष और स्थानीय नेताओं के फोटो लगे थे। शाहपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी ने थाने में चेयरमैन के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके बाद होर्डिंग उतरवा दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीयत उलमा ए हिंद भी चेयरमैन को संगठन से हटा चुकी है, अब आम आदमी पार्टी ने भी उन्हें निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने बताया कि प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed