फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aadhaar not seeded in banks, 9599 elders are waiting for pension

Muzaffarnagar News: बैंकों में नहीं हुआ आधार सीडेड, 9599 बुजुर्ग कर रहे पेंशन का इंतजार

Tue, 22 Aug 2023 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar not seeded in banks, 9599 elders are waiting for pension
जिले में 25 प्रतिशत लोगों की पेंशन रुकने से विभाग के काट रहे चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था पेंशन पा रहे जिले के 41172 बुजुर्गो में से 9599 को इस बार पेंशन नहीं मिल पाई है। बैंक ने इनका आधार लिंक तो कर दिया, लेकिन एनपीसीआई के पोर्टल पर आधार सीडेड नहीं किया गया। पोर्टल पर बिना मैपिंग के पैसा जारी नहीं हुआ है। अब परेशान लोग विकास भवन में विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
राष्ट्रीय सामाजिक कार्यक्रम के अंतर्गत 60 साल पार कर चुके बुजुर्गों को एक हजार रुपये महीना पेंशन दी जाती है। पात्र लाभार्थियों की संख्या 41 हजार 172 है। शासन ने पहले सभी लाभार्थियों के पेंशन के खाते आधार से लिंक कराए थे, इसके बाद एनपीसीआई पोर्टल पर आधार सीडेड के निर्देश जारी किए गए। जनपद में 9599 ऐसे वृद्ध है जो यह प्रक्रिया पूरी नहीं करा पाए। इन सबकी पेंशन रुक गई है। ये लोग परेशान होकर विकास भवन में समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

बुजुर्ग कहते हैं कि बैंक में कई बार जाने के बाद उनकी कोई नहीं सुन रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक ने बताया कि जिले के सभी ब्लाॅको के बीडीओ और निकायो के ईओ से इसमें सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार रुकी पेंशन
ब्लाक वृद्धों की संख्या
चरथावल: 970
मोरना 1056
पुरकाजी 570
जानसठ 897
खतौली 1220
शाहपुर 950
बुढ़ाना 1121
सदर 869
बघरा 997

निकाय वृद्धों की संख्या
मुजफ्फरनगर 610
पुरकाजी 33
चरथावल 32
खतौली 116
बुढ़ाना 33
शाहपुर 20
सिसौली 63
जानसठ 9
मीरापुर 31
भौकरहेड़ी 2
बैंक से अपडेट होते ही चला जाएगा पैसा
जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक का कहना है कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार लिंक होने के साथ ही बैंक को एनपीसीआई पोर्टल पर मैपिंग कराना है। जिन लाभार्थियों का पैसा नहीं आया है, उन्हें बैंक में जाना होगा। यदि लाभार्थी का कोई भी खाता एनपीसीआई के पोर्टल पर आधार सीडेड है तो उसी में पैसा चला जाएगा। सभी बीडीओ और ईओ को सूची भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed