{"_id":"639054911769617c6f32c8b4","slug":"a-youth-has-died-in-road-accident-in-purkaji-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: युवक की हादसे में मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: युवक की हादसे में मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Wed, 07 Dec 2022 02:23 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 07 Dec 2022 02:23 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : एक युवक की हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में एक युवक की हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानिए पूरा मामला
बताया गया कि गांव खाईखेड़ी निवासी 22 वर्षीय सुमित कुमार ने अपना ट्रैक्टर-ट्रॉला उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में गन्ना ढोने के लिए लगा रखा था। जिसे वह स्वयं चलाता था। वहीं मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे वह शेरपुर खादर गन्ना सेंटर से गन्ना लादकर उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में ले जा रहा था। जब वह धमात गंग नहर पुल के पास पहुंचा तो ट्रॉले में लदा कुछ गन्ना उसके ऊपर गिर गया। इस दौरान वह गन्ने के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, जानकारी मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: शोरूम से जींस चुराकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ चेहरा, फिर माफी मांगने पहुंचा आरोपी
विज्ञापन
वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक मंजर: जिगर के टुकड़े को टुकड़ों में देख कांप उठा पिता का कलेजा, मुंह में सिर लेकर दौड़ता रहा कुत्ता