{"_id":"638fab39b2ef7c554a0af45a","slug":"stolen-jeans-returned-after-video-went-viral-kithor-news-mrt616685589","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शोरूम से जींस चुराकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ चेहरा, फिर माफी मांगने पहुंचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शोरूम से जींस चुराकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ चेहरा, फिर माफी मांगने पहुंचा आरोपी
Wed, 07 Dec 2022 01:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 01:00 PM IST
सार
Meerut News : एक युवक शोरूम से जींस चुराकर फरार हो गया। लेकिन आरोपी युवक का चेहरा CCTV कैमरे में कैद हो गया। वहीं वीडियो वायरल होने पर आरोपी युवक जींस लेकर माफी मांगने पहुंच गया।
विज्ञापन
आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के किठौर में चोरी का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने पर आरोपी ने दुकानदार को चोरी की गई जींस लौटाकर माफी मांग ली।
विज्ञापन
कस्बा स्थित मेन बाजार के खलील प्लाजा में नंगली किठौर निवासी मोहसिन की न्यू स्टाइल गारमेंट्स दुकान है। बताया कि मंगलवार को एक युवक जींस लेने पहुंचा। मौका पाकर उक्त ग्राहक ने एक जींस चुराकर बैग में रख ली। बाद में शक होने पर दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। उसमें युवक चोरी करते दिखाई दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज
विज्ञापन
इसके बाद दुकानदार ने चोरी का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ ही घंटे बाद आरोपी युवक दुकान पहुंचा और जींस लौटा दी। एक पत्र में उसने वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की गुहार लगाई।
यह भी पढ़ें: मेरठ: MJMC टॉपर वंशिका को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मुस्कान को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक