फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A youth has died in road accident in Purkaji of Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: युवक की हादसे में मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 07 Dec 2022 02:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Dec 2022 02:23 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : एक युवक की हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
A youth has died in road accident in Purkaji of Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में एक युवक की हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला 
बताया गया कि गांव खाईखेड़ी निवासी 22 वर्षीय सुमित कुमार ने अपना ट्रैक्टर-ट्रॉला उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में गन्ना ढोने के लिए लगा रखा था। जिसे वह स्वयं चलाता था। वहीं मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे वह शेरपुर खादर गन्ना सेंटर से गन्ना लादकर उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में ले जा रहा था। जब वह धमात गंग नहर पुल के पास पहुंचा तो ट्रॉले में लदा कुछ गन्ना उसके ऊपर गिर गया। इस दौरान वह गन्ने के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, जानकारी मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शोरूम से जींस चुराकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ चेहरा, फिर माफी मांगने पहुंचा आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक मंजर: जिगर के टुकड़े को टुकड़ों में देख कांप उठा पिता का कलेजा, मुंह में सिर लेकर दौड़ता रहा कुत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed