{"_id":"605f768a8ebc3e8d34561d23","slug":"a-young-man-was-shot-and-killed-muzaffarnagar-news-mrt532019535","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर की गई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर की गई थी युवक की हत्या
विज्ञापन
गोली मारकर की गई थी युवक की हत्या
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रहमतनगर स्थित तालाब में शुक्रवार दोपहर मिले शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसे गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है। परिजनों ने मामले में युवक को घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रहमतनगर स्थित तालाब में शुक्रवार दोपहर युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान गांव सुजड़ू के मोहल्ला खेड़ा पट्टी निवासी इशरान (19) के रूप में हुई थी। इशरान बुधवार शाम से लापता था। पहचान कराने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जिसकी पीएम रिपोर्ट में उसके सीने में गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में युवक के पिता अब्दुल कलाम ने गुल्ला नामक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए उस पर घर से बुलाकर ले जाने और गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंक दिए जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर आरोपी गुल्ला के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।