फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A young man injured in a fight at a wedding party lost his eyesight; a case has been filed.

Muzaffarnagar News: बरात में झगड़े में घायल युवक की आंख की रोशनी गई, मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Nov 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a fight at a wedding party lost his eyesight; a case has been filed.
छपार। बैंक्वेट हॉल में मारपीट में घायल युवक की आंख में गंभीर चोट आई है, जिस कारण आंख की रोशनी चली गई। घायल की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है। दो नवंबर को थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव रथेड़ी से एक बरात हाईवे के बिजोपुरा चौराहे पर बैंक्वेट हॉल में आई थी, जिसमें रथेड़ी निवासी कर्मवीर भी आया था। किसी बात पर उसके साथ झगड़ा हो गया। दूल्हे के भाई विशाल उसके पिता सुदेशपाल, शेखर व सात आठ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों व सरिये से उसकी पिटाई की। सूचना पाकर डायल 112 टीम ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। वहां से डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। गंभीर चोट के चलते आंख की रोशनी चली गई है। घायल की पत्नी रुबी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व सात आठ अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed