{"_id":"63064b488695da71537d941e","slug":"a-young-man-climbed-tower-of-high-tension-line-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक, जानिए पूरा मामला
Wed, 24 Aug 2022 09:31 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 24 Aug 2022 09:31 PM IST
सार
हाईटेंशन विद्युत लाइन के टावर पर चढ़ा युवक करीब तीन घंटे बाद नीचे उतरा और जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में पुरकाजी कस्बे के बाहरी छोर पर लगे हाईटेंशन विद्युत लाइन के टावर पर बुधवार को एक युवक चढ़ गया। करीब तीन घंटे बाद युवक खुद ही उतर कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़कर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
दक्षिणी चमारान निवासी बंटी बुधवार को टावर पर चढ़ गया। उसे देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध और विद्युत कर्मी मुकेश राठी, नाजिम अहमद, समद आदि भी मौके पर पहुंच गए। विद्युत कर्मियों ने मामले की जानकारी एसडीओ अजय कुमार को दी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफ: कुख्यात आदित्य राणा के गांव में पसरा सन्नाटा, भारी पुलिसफोर्स तैनात, पुलिस कस्टडी से हुआ है सरगना
विज्ञापन
वहीं करीब तीन घंटे बाद युवक टावर से नीचे उतरकर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने पकड़कर उसे परिजनों को सौंप दिया।