{"_id":"68eebba8eb323c779002e4fa","slug":"a-young-man-climbed-a-tower-after-failing-to-talk-to-his-girlfriend-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-156535-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रेमिका से बात नहीं होने पर टावर पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रेमिका से बात नहीं होने पर टावर पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
टावर के नीचे तैनात पुलिस कर्मी : स्रोत वीडियोग्रेब
मुजफ्फरनगर। प्रेमिका से संपर्क नहीं हो पाने के कारण खतौली के गांव चंदपुरी निवासी राजकुमार सैनी नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। खुद ही डायल 112 पर सूचना दी और प्रेमिका को बुलाने की मांग रखी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। लगभग छह घंटे मान मनौवल के बाद युवक नीचे उतरा।
मंगलवार सुबह लगभग सवा पांच बजे नई मंडी कोतवाली के पास रेलवे लाइन के किनारे मोबाइल टावर पर राजकुमार सैनी चढ़ गया। पुलिस को कॉल कर धमकी दी कि अगर प्रेमिका से बात नहीं कराई गई तो वह टावर से कूद जाएगा। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव, नई मंडी कोतवाली, जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने नीचे आने के लिए कहा लेकिन युवक जिद पर अड़ा रहा।
पुलिस ने युवक के परिजनों से भी बात की लेकिन वह भी मौके पर नहीं आए। युवक को आश्वासन दिया कि वह नीचे आ जाएगा तो उसे लेकर पुलिस खतौली थाने चलेगी और वहां उसकी प्रेमिका को बुलाकर उसकी बात कराई जाएगी। आश्वासन पर युवक लगभग 11 बजे नीचे उतरा। पुलिस उसे नई मंडी कोतवाली ले गई। सीओ नई मंडी ने बताया कि युवक का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
युवती से सात साल पुराना प्रेम संबंध
युवक ने पुलिस को बताया कि वह भवनों में विद्युत वायरिंग डालने का काम करता है। युवती के साथ सात साल से परिचय है। जुलाई माह में दोनों ने घर से जाकर ऊना के मंदिर में शादी कर ली थी। प्रेमिका के परिजनों ने खतौली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रेमिका ने कोर्ट में अपनी मर्जी से जाने का बयान दिया तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। उसकी प्रेमिका अपने परिजनों के साथ चली गई थी। पंद्रह दिन से दोनों एक बार फिर संपर्क में आए थे लेकिन अब पिछले दस दिन से बात नहीं हो पा रही थी। इसी वजह से वह टावर पर चढ़ गया।