फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A tourist facility center is being built at Shuktirtha with a cost of 21 crores

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में 21 करोड़ से बन रहा पर्यटन सुविधा केंद्र

Sun, 23 Mar 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A tourist facility center is being built at Shuktirtha with a cost of 21 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ का विकास शुरू हो गया है। पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर सीएनडीएस 21 करोड़ रुपये में टीएफसी यानी टूरिज्म फैसिलिटी सेंटर का निर्माण करा रहा है। इसमें पर्यटकों के ठहरने के लिए 12 गेस्ट रूम और 58 बेड की क्षमता वाली डोरमेट्री शामिल है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पौराणिक धर्म नगरी के विकास के लिए शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है। शुकतीर्थ में पर्यटन विभाग के तत्वावधान में कई बड़े निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जिनमें नक्षत्र वाटिका से थोड़ा दूर बंदावाला के समीप टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर यानी पर्यटन सुविधा केन्द्र महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

धर्म नगरी शुक्रताल में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। श्रद्धालुओं को एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए धार्मिक लाभ प्रदान कराने के लिए 21.24 करोड़ की धनराशि से पर्यटन सुविधा केन्द्र का निर्माण कार्यदायी संस्था सीएनडीएस सहारनपुर की देखरेख में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन सभी 12 गेस्ट हाउस में पर्यटकों के लिए शौचालय और स्नानघर सहित अन्य सभी सुविधाएं रहेंगी। परिसर में ही 58 क्षमता वाली डोरमेट्री का निर्माण होगा। जहां महिला और पुरुषों के लिए छह शौचालय, स्नानघर, डायनिंग एवं मीटिंग हाल का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed