फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A Stream of Breed Improvement Has Surged Forth in the Dried-Up River of Milk.

Muzaffarnagar News: दूध की सूखी नदी में फूटी नस्ल सुधार की धारा

Fri, 08 May 2026 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A Stream of Breed Improvement Has Surged Forth in the Dried-Up River of Milk.
तुगलकपुर गाय अभ्यारण्य में श्री गोवर्धन गोसेवा समिति के पदा​धिकारियों के साथ पूर्व मंत्री डॉ. स
मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश में सड़कों पर छोड़ी गईं निराश्रित गायें अब देश में नस्ल सुधार की वाहक बनेंगी। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से गाय अभयारण्य तुगलकपुर कम्हेड़ा में इन गायों की कोख में सफल टेस्ट ट्यूब भ्रूण प्रत्यारोपण किया गया। अब इन्हीं में से दो गायों ने गिर नस्ल की बछिया को जन्म दिया है। पहले चरण में 500 गायों में भ्रूण प्रत्यारोपित करने का लक्ष्य है। भविष्य में दूध उत्पादन के लिए यह पहल मील का पत्थर सबित होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओर से बनाई गई उत्तर प्रदेश की पहली काउ सेंक्चुरी का संचालन पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के संरक्षण वाली श्री गोवर्धन गो सेवा समिति कर रही है। करीब छह हजार निराश्रित गोवंशीय पशु रखे गए हैं। अब तक 161 स्वस्थ गायों में गुजरात के आणंद से लाकर भ्रूण (एंब्रियो) प्रत्यारोपित किए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल 30 जुलाई को जिन दो गायों में गिर नस्ल के सात दिन के भ्रूण प्रत्यारोपण किए गए थे, अब उन्होंने दो बछिया को जन्म दिया। समिति ने एक का नाम नंदिनी और दूसरी का पदमिनी रखा है। भविष्य में दोनों की दूध देने की क्षमता करीब 23 लीटर प्रतिदिन आंकी गई है। सेंक्चुरी पर नियुक्त डॉ. राजन बिजयाल ने बताया कि दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

n डेयरी बोर्ड को दिए जाएंगे हीरा-मोती : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि यहां साहीवाल नस्ल के दो जुड़वा बछड़े भी पैदा हुए हैं। इनका नाम हीरा-मोती रखा गया है।
बड़े होने पर दोनों को सीमन नस्ल सुधार में प्रयोग होगा। गाय अभयारण्य से दोनों को एनडीडीबी भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed