{"_id":"58728b834f1c1b1829ba858e","slug":"a-search-of-the-barracks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरकों की कराई तलाशी, जेलर से समस्याएं पूछी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरकों की कराई तलाशी, जेलर से समस्याएं पूछी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
जेल का निरीक्षण करते डीएम, एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर अपराधियों को देखने और जेल के भीतर के हालात को जानने के लिए रविवार दोपहर डीएम और एसएसपी ने भारी फोर्स के साथ जिला कारागार में छापा मारा। करीब डेढ़ घंटे तक तक जेल में रहे अधिकारियों ने सभी बैरकों की तलाशी कराई।
विधानसभा चुनावों को लेकर आयोग और प्रशासन ने जेल को अपने रडार पर ले रखा है। जेल के भीतर बंद शातिरों और राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले बंदियों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। उन्हें चिह्नित कर प्रदेश की दूसरी जेलों में भेजे जाने की तैयारी चल रही है। तैयारियों को जायजा लेने और जेल के भीतर की जानकारी लेने के लिए रविवार दोपहर डीएम डीके सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने भारी फोर्स के साथ कारागार में छापा मारा। अफसरों और फोर्स को देख जेल में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने डेढ़ घंटे तक बैरकों की तलाशी कराई। इस दौरान वहां से कुछ नहीं मिल पाया।
डीएम और एसएसपी ने जेलर राजेश सिंह से राजनैतिक बंदियों के बारे में पूछताछ की और समस्याओं के बारे में पूछा। जेलर ने अफसरों को विस्तार से जानकारी दी। छापे के दौरान एडीएम प्रशासन मनोज कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ मंडी प्रशिक्षु आईपीएस मणीलाल पाटीदार, एसओ सिविल लाइन नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीएसी वालों का एसएसपी ने लिया टेस्ट
मुजफ्फरनगर। कारागार में छापा मारने के बाद डीएम और एसएसपी ने कारागार के बाहर का सुरक्षा का भी जायजा लिया। कप्तान बबलू कुमार ने जेल के गेट के बाहर तैनात पीएसी वालों से पूछा की अचानक बदमाश आ जाए तो क्या और कैसे करोगे। इस दौरान पीएसी के सिपाहियों ने एक्शन कर एसएसपी को सुरक्षा करने के तरीके बताए।