{"_id":"5eb6da908ebc3e9085017d6c","slug":"a-person-who-returned-from-delhi-died-under-suspicious-circumstances-muzaffarnagar-news-mrt481100465","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौटे व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौटे व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप
विज्ञापन
दिल्ली से लौटे व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत
मीरापुर (मुजफ्फरनगर) दिल्ली से लौटकर मीरापुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रिश्तेदारों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उस व्यक्ति के शव का गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस व्यक्ति की मौत से मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है।
मीरापुर के मोरी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के यहां एक सप्ताह पूर्व उसका नजीबाबाद (बिजनौर) निवासी 45 वर्षीय रिश्तेदार दिल्ली से लौटते हुए ठहर गया था। इसकी सूचना उक्त व्यक्ति ने किसी को नहीं दी थी। शनिवार को दिल्ली से लौटे उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। पता लगते ही मोहल्लेवासियों में दहशत फैल गई। मोहल्ले के लोगों ने कोरोना के भय के चलते उक्त व्यक्ति के यहां मौत में शामिल होना भी उचित नहीं समझा। रिश्तेदार गुपचुप तरीके से गंगा बैराज पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर लौट आई। मीरापुर कस्बा इंचार्ज एसआई जितेंद्र शर्मा ने बताया कि परिजन उक्त व्यक्ति की मौत ज्यादा शराब के सेवन से होना बता रहे हैं। मामले की जांच की जा रही हैं।