फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A middle-aged man was beheaded, the body was thrown into the Kali river

Muzaffarnagar News: सिर काटकर अधेड़ की हत्या, शव काली नदी में फेंका

Sat, 14 Jan 2023 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
A middle-aged man was beheaded, the body was thrown into the Kali river

विज्ञापन
मिमलाना मार्ग निवासी महिला ने किया शव उसके पति का होने का दावा
दो लोगों पर जताया हत्या करने का शक, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चरथावल रोड स्थित काली नदी में एक अधेड का सिर कटा शव मिला है। शव नग्नावस्था में था। एक महिला ने दावा किया कि शव उसके पति का है। उसने दो लोगों पर सिर काटकर हत्या कर शव को काली नदी में फेंकने का शक जताया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की हैं।
शनिवार की सुबह मिमलाना रोड निवासी महिला खातून ने अपने परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी कि उसे किसी ने बताया कि उसके पति का सिर कटा शव चरथावल रोड पर मदरसे के पीछे काली नदी में पड़ा है। वह मौके पर पहुंची तो उसे शव वहां पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने नग्नावस्था में पड़े शव को कब्जे में ले लिया और सिर की काफी दूर तक तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि शामली के कैराना का मूल निवासी मृतक जमशेद (40) अपने आठ बच्चों और पत्नी खातून के साथ पिछले काफी समय से शहर कोतवाली के मिमलाना मार्ग पर रह रहा था। उसकी ससुराल बागोवाली में है। उसकी ससुराल के लोग भी मिमलाना मार्ग पर ही रहते है। वह यहां पर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पत्नी खातून ने आरोप लगाया हैं कि जमशेद आठ जनवरी को मजदूरी पर गया था और इसके बाद से वह घर नहीं आया। उसे एक भट्टे का ठेकेदार और उसका साथी मजदूरी पर लेकर गए थे। शक जताया कि उसके पति की हत्या दोनों ने ही की और शव को काली नदी में फेंका हैं। दोनों लोगों व उसके पति को साथ जाते हुए परिवार की ही एक महिला ने देखा था।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला फिलहाल संदिग्ध लग रहा है। शव की अन्य तरीके से भी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही हैं। महिला से भी पूछताछ की जा रही है।


इस आधार पर महिला कर रही दावा
बुढाना मोड चौकी प्रभारी धर्मेंद्र श्योरण सिंह ने बताया कि दाहिने हाथ में धागा बंधा है और बाएं पैर के अंगूठे में पुरानी चोट लगी हैं। इसी के आधार पर महिला शव को अपने पति का होने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed