फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A large number of farmers went to Delhi

चक्का जाम की तैयारियों में जुटे किसान

Mon, 07 Dec 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
A large number of farmers went to Delhi
खतौली से दिल्ली के लिए जाते हुए किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बड़ी संख्या में दिल्ली के लिए हुए रवाना
विज्ञापन

खतौली/शाहपुर। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद व चक्का जाम आंदोलन के तहत क्षेत्र के किसान संगठन चक्का जाम की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, बड़ी संख्या में किसान सोमवार को खतौली से दिल्ली के लिए भी रवाना हुए।
खतौली में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप देशवाल व आईटी सेल प्रभारी श्रीकांत त्यागी के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्य रूप से संजीव देशवाल, मुकेश ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, विनोद गुर्जर, संजय कुमार और श्रीपाल सिंह आदि शामिल रहे। गांव ताजपुर में प्रधान के पति निवेश राणा ने किसान आंदोलन को लेकर क्षेत्र में किसानों से संपर्क कर आंदोलन में भागीदारी करने की अपील की। लोगों से भारत बंद का समर्थन करने के लिए भी कहा गया। डॉ राजेंद्र सिंह, विकेश नहरिया, सुंदर खारी और सुनील आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की गांव भैसी में हुई बैठक में कृषि कानूनों का विरोध कर किसान आंदोलन में हिस्सा लेने का आह्वान किया गया। जयप्रकाश शास्त्री, अंकुश मलिक, कंवरपाल सिंह, मोहित मलिक, मनोज कुमार, बिजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, रामकुमार, अंकुश मलिक, मनोज, राजन और मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहपुर में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विपिन बालियान ने मंसूरपुर तिराहे पर जाम लगाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जाम के दौरान एंबुलेंस, स्कूली वाहन व शादी-विवाह वाले वाहनों को नहीं रोका जाएगा। उन्होंने कस्बे के व्यापारियों से मंगलवार को प्रतिष्ठान बंद रखने का भी आह्वान करते हुए बताया कि धरना-प्रदर्शन के बाद सभी किसान क्रांति गेट यूपी बॉर्डर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
शाहपुर। थाना परिसर में किसान आंदोलन को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इंस्पेक्टर ने बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। यदि किसी ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने कहा कि किसान मंगलवार को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें और ध्यान रखें कि कोई भी शरारती तत्व उनके बीच पहुंचकर माहौल खराब न कर सके। भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, धर्मपाल सिंह प्रधान, सुधीर चौधरी, हरदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह, मणिकांत मित्तल, उमेश गोयल, मनोज सिंघल, पुष्पेंद्र चौधरी, महबूब कुरैशी और डॉ अरविंद त्यागी आदि मौजूद रहे।

व्यापारियों से किया दुकानें खोलने का आह्वान
भोपा। थाना परिसर में सोमवार को हुई शांति समिति की बैठक में सीओ सोमेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्र के व्यापारियों से मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान खोले रखने का आह्वान किया। सीओ ने कहा कि किसी को भी प्रतिष्ठान जबरन बंद कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि किसी ने भी ऐसा करने का या माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-

शाहपुर में शांति समिति की बैठक को सम्बोधित करते चेयरमैन व थाना प्रभारी ।

शाहपुर में शांति समिति की बैठक को सम्बोधित करते चेयरमैन व थाना प्रभारी ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed