फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A kidnapped girl reached the wedding station

प्रेमी संग शादी कर थाने पहुंची अपहृत युवती

Thu, 19 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
A kidnapped girl reached the wedding station
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व अपहृत हुई युवती बृहस्पतिवार सुबह खुद ही थाने जा पहुंची। युवती ने खुद को बालिग बताकर प्रेमी संग शादी करने किए जाने की बात कहते हुए परिजनों से जान का खतरा जताया। पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 17 दिसंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। युवती के पिता ने 18 दिसंबर को थाने में शहर के ही एक मोहल्ले में रहने वाले युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। बृहस्पतिवार सुबह युवती खुद ही थाने जा पहुंची। पुलिस के अनुसार, युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपने प्रेमी संग शादी कर लेने की जानकारी दी। इसके साथ ही युवती ने भविष्य में प्रेमी संग ही रहने की बात कहते हुए अपने परिजनों से जान का खतरा भी जताया। कोतवाली निरीक्षक अनिल कपरवान का कहना है कि अपहृत युवती ने प्रेमी संग शादी करने की बात कही है। वह बालिग है। युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed