{"_id":"608065c38ebc3e8d2d43a60b","slug":"a-hospital-has-been-established-in-the-city-for-the-infected-muzaffarnagar-news-mrt5354712178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमितों के लिए शहर में हॉस्पिटल बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमितों के लिए शहर में हॉस्पिटल बना
विज्ञापन
संक्रमितों के लिए शहर में हॉस्पिटल बना
मुजफ्फरनगर। डीएम के प्रयासों से कोरोना संक्रमित मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को शहर में लेवल टू कोविड अस्पताल का शुभारंभ हो गया है। आईएमए के सहयोग से यह अस्पताल शुरू हुआ है। इस अस्पताल में मरीज से एक दिन का चार्ज केवल 11 हजार रुपये लिया जाएगा।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. एमएल गर्ग के बताया कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर में कोविड हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि आर्यपुरी के मोड़ एवं बालाजी चौक पर हार्ट क्लीनिक एवं इमरजेंसी केयर सेंटर के नाम से चल रहे हॉस्पिटल को कोविड अस्पताल बनाया गया है। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत डीएम ने निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर कोविड अस्पताल बनाए जाने की बात कही थी। अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था होने के कारण इसे कोविड के लिए चिह्नित किया गया है। डॉ. एमएल गर्ग ने बताया कि इस अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज की चिकित्सा सुविधा के लिए प्रतिदिन के चार्ज 11 हजार रुपये होंगे, जिसके अंदर ऑक्सीजन बाई पेप और भोजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि यह हॉस्पिटल लेवल टू का होगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के समय डॉ. देवेंद्र कुमार सैनी, डॉ. रविंदर जैन एवं अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
इवान में भी कोविड अस्पताल बनाने का प्रयास
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि भोपा रोड पर स्थित इवान हॉस्पिटल में भी कोविड अस्पताल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा भारत आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज छपार में भी एक सौ बेड का कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है।