{"_id":"6a6c9e238b4904bfb0029712","slug":"a-high-tech-dream-lab-will-be-set-up-in-the-district-students-from-government-schools-will-learn-ai-and-robotics-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-177166-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिले में बनेगी हाईटेक ड्रीम लैब, राजकीय विद्यालय के छात्र सीखेंगे एआई और रोबोटिक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिले में बनेगी हाईटेक ड्रीम लैब, राजकीय विद्यालय के छात्र सीखेंगे एआई और रोबोटिक्स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों को भी अब आधुनिक तकनीक की पढ़ाई और व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले के राजकीय इंटर कॉलेज कमहेड़ा का चयन ड्रीम लैब स्थापित करने के लिए किया है। इस लैब से राजकीय इंटर कॉलेज जौली, राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर और राजकीय इंटर कॉलेज कासमपुर खोला को सेटेलाइट के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इससे इन विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी इसका लाभ उठा सकेंगे।
ड्रीम लैब में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन, थ्री-डी प्रिंटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्री टेक्नोलॉजी और ग्रीन एनर्जी जैसी भविष्य की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि छात्र केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आधुनिक उपकरणों पर प्रायोगिक प्रशिक्षण हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी प्राप्त करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- --
ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को मिल सकेगा तकनीकी कौशल
राजकीय इंटर कॉलेज कमहेड़ा के प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि ड्रीम लैब परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच तकनीकी शिक्षा की दूरी कम करना और उन्हें बदलती दुनिया के अनुरूप कौशल प्रदान करना है। जिले में इस परियोजना के चयन और प्रारंभिक तैयारियों में पूर्व जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी तथा पटल सहायक अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इस पहल से राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी निजी संस्थानों जैसी तकनीकी शिक्षा का अवसर मिलेगा। इससे उनमें नवाचार की सोच विकसित होगी और वह उच्च शिक्षा, स्टार्टअप तथा रोजगार के नए अवसरों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे। - हरिकेश यादव, डीआईओएस