फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A handicapped youth was burnt alive in a bonfire

Muzaffarnagar News: अलाव की आग में जिंदा जल गया दिव्यांग युवक

Sat, 04 Jan 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A handicapped youth was burnt alive in a bonfire
शाहपुर। गांव बसधाड़ा में सर्दी से बचने के लिए तशले में जलाकर रखे गए अलाव की आग में दिव्यांग कपिल जाटव (26) जिंदा जल गया। कई घंटे बाद परिजन पहुंचे तो उन्हें युवक का जला हुआ शव मिला। सूचना पाकर ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने भी पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बसधाड़ा निवासी राजवीर जाटव का 26 वर्षीय बेटा शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग था। बोलने व सुनने में असमर्थ था। उसका एक हाथ काम करता था। उसके पैरों में दिव्यांगता थी। राजवीर जाटव राज मिस्त्री है। वह सुबह के साथ अपने छोटे बेटे के साथ गांव दिनकरपुर में एक स्कूल में चिनाई का काम करने गया था। घर पर उसकी पत्नी व पुत्रवधू थी। पुत्रवधू की तबीयत खराब चल रही है। यह दोनों घर पर थी जबकि कपिल घेर में था। शुक्रवार सुबह के समय यह दोनों घेर में काम करने के बाद वापस घर आ गई थी। उन्होंने सदी से बचाव के लिए कपिल की चारपाई से कुछ दूर तशले में अलाव जलाकर रखा था।
विज्ञापन

युवक चारपाई पर बैठा था। इसी दौरान आग में जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। दोपहर के समय महिलाएं घेर में पहुंची तो उन्हें कमरे में धुआं निकलता मिला। देखने पर पाया कि कमरे में युवक जली हालत में पड़ा था। यह देखकर महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास रहने वाले लोगों को सूचना दी। उधर, सूचना पाकर युवक का भाई व पिता भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर शाहपुर थाना पुलिस भी पहुंची। थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों ने तशले में अलाव जलाकर रखा था। युवक ने अपने एक हाथ से दूर रखे तशले को संभवत: पास में खींचा और इस दौरान रजाई तशले पर गिर गई। इससे बिस्तर, कपड़े व चारपाई में आग लग गई। चूंकि युवक बोल नहीं सकता था। इसी के चलते वह आग में जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। उधर, घटना से परिवार व गांव में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed