{"_id":"601af27c8ebc3e74a938ca2d","slug":"a-grand-ceremony-will-be-held-today-on-the-martyr-s-memorial-muzaffarnagar-news-mrt5236190126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद स्मारक पर आज होगा भव्य समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद स्मारक पर आज होगा भव्य समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद स्मारक पर आज होगा भव्य समारोह
मुजफ्फरनगर। सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का नुमाइश मैदान के शहीद स्मारक एवं शुकतीर्थ स्थित शहीद स्मारक पर भव्य आयोजन होगा।
सीडीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे जीआईसी मैदान से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसी प्रकार जनपद के अलग-अलग स्थानों से प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन तथा अन्य देशभक्ति गीतों का प्रयोग करते हुए सुमधुर गायन किया जाएगा। जनपद के शहीद स्थलों-स्मारकों पर प्रभात फेरी के आयोजन किए जाएंगे। शहीद स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। शहीद स्थलों पर प्रात: सभा में पुलिस बैंड द्वारा सलामी और राष्ट्रधुन बजाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शहीदों की प्रतिमाओं पर साफ-सफाई व माल्यार्पण किया जाएगा। प्रात :10 बजे शहीद स्मारक नुमाइश मैदान व शुकतीर्थ में वंदेमातरम का गायन होगा। इसके पश्चात सभा स्थल पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण एलईडी पर किया जाएगा। सायंकाल शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम होगा।
सीडीओ ने कहा कि जनपद स्तर पर चौरी चौरा की एतिहासिक घटना के आधार पर कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन होगा। आयोजन की थीम ‘स्वदेशी, स्वावलंबन एवं स्वच्छता होगी। विभिन्न उत्पादों ओडीओपी में विशेष कार्य करने वाले उद्यमियों, बुनकरों, महिला स्वयं सहायता समूहों, शिल्पकारों आदि को विश्वकर्मा श्रम सम्मान, कौशल विकास पुरस्कार आदि से भी प्रोत्साहित किया जाएगा। कृषकों एवं पशुपालकों को भी उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।