UP: छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाया, फिर अपहरण कर खाली मकान में ले गए युवक, छेड़छाड़ करने पर मचाया शोर
तीन युवकों ने एक छात्रा को पहले इंस्ट्राग्राम पर जाल में फंसा लिया। इसके बाद छात्रा का अपहरण कर उसे खाली मकान में ले गए, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में इंस्टाग्राम पर 16 वर्षीय छात्रा को दूसरे वर्ग के युवक ने अपनी बातों में फंसा लिया। मंगलवार को साथी की मदद से छात्रा का अपहरण कर लिया और शहाबुद्दीनपुर गांव के खाली मकान में ले जाकर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने छात्रा को बचाकर तीन युवकों को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंच कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा से युवक ने इंस्टाग्राम पर बातचीत करते हुए बहला-फुसला लिया। मंगलवार सुबह छात्रा अपने स्कूल के बाहर पहुंची तो युवक शहाबुद्दीनपुर रोड रहमानिया कॉलोनी निवासी आयान बाइक लेकर खड़ा मिला। वह छात्रा को खाने पीने की बात कहकर अपने साथ शाहबुद्दीनपुर रोड पर ले गया। वहां उसका साथी पीर वाली गली मिमलाना निवासी कैफ कार लेकर खड़ा था। दोनों ने छात्रा को कार में बैठा लिया और शाहबुद्दीनपुर गांव में एक खाली मकान में ले गए। वहां शेरपुर निवासी अमन अनीस पहले से ही मौजूद था।
इसके बाद तीनों युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध जताते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को पकड़ कर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सूचना देकर छात्रा के परिजनों को शहर कोतवाली बुला लिया।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने भी कोतवाली पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया। छात्रों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: भयावह हुआ गंगा पुल का हाल, तेज कटान के आगे अफसर बेबस, ग्रामीण बोले- कछुआ गति से चल रहा काम
मामले ने पकड़ा तूल
हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल आदि हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी शहर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।