फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: भयावह हुआ गंगा पुल का हाल, तेज कटान के आगे अफसर बेबस, ग्रामीण बोले- कछुआ गति से चल रहा काम

Tue, 02 Aug 2022 09:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Aug 2022 09:02 PM IST
विज्ञापन
Slow progress of work on Bhimkund Ganga bridge in Meerut see photos
गंगा पुल पर कटान हुआ तेज। - फोटो : amar ujala

मेरठ-बिजनौर को जोड़ने वाले भीमकुंड गंगा पुल पर चार दिन पहले टूटी एप्रोच रोड को दुरुस्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जुट गए हैं। लेकिन मंगलवार को भी गंगा के कटान के चलते कार्य प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्य कछुआ गति से चल रहा है। कहा कि एक सप्ताह में भी पूरा होने की उम्मीद नहीं है।



गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण एक सप्ताह पूर्व गंगा पुल के अंतिम पिलर पर चांदपुर की ओर कटान शुरू हो गया था। जिसके कारण शनिवार को गंगा की एप्रोच रोड धंस गई थी, जिस कारण पुल से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

Slow progress of work on Bhimkund Ganga bridge in Meerut see photos
गंगा पुल का हाल। - फोटो : amar ujala

एप्रोच रोड टूटने से पीडब्ल्यूडी और राज्य सेतु निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। राज्य मंत्री दिनेश खटीक और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और एक सप्ताह में पुल पर आवागमन शुरू करने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए।

Slow progress of work on Bhimkund Ganga bridge in Meerut see photos
तेजी से हो रहा कटान। - फोटो : amar ujala

पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द एप्रोच रोड दुरुस्त कर यातायात शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं रविवार सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Slow progress of work on Bhimkund Ganga bridge in Meerut see photos
पुल का हाल। - फोटो : amar ujala

सोमवार दोपहर बाद उसी स्थान पर एक बार फिर से कटान शुरू हो गया। गंगा की धारा टूटी एप्रोच रोड की ओर मुड़ गई, जिस कारण वहां कार्य कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। पानी के तेज बहाव में कटान रोकने के लिए लगाई गई बल्ली और मिट्टी से भरे बोरे बह गए। काफी देर कार्य प्रभावित रहा। शाम को फिर से कार्य शुरू किया गया। वहीं मंगलवार को भी अधिकारी कार्य कराने में जुटे रहे।

विज्ञापन
Slow progress of work on Bhimkund Ganga bridge in Meerut see photos
गंगा पुल पर काम करते लोग। - फोटो : amar ujala

स्थानीय लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सड़क चार दिन में दुरुस्त करने के दावे कर रहे थे, परंतु कछुआ गति से कार्य चलने के कारण एक सप्ताह में भी कार्य पूर्ण होता दिखाई नहीं दे रहा है। जिससे किसानों को अपने खेतों तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार शाम को गंगा का जलस्तर 78 हजार क्यूसेक पर चल रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed