फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A cloud of dust flew, it was cloudy, still the heat did not subside.

Muzaffarnagar News: धूल का गुबार उड़ा, बादल छाए, फिर भी गर्मी कम नहीं

Sun, 02 Jun 2024 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
A cloud of dust flew, it was cloudy, still the heat did not subside.
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे और धूल का गुबार भी उड़ा। तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई हालांकि प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहा। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार के मुकाबले तापमान में गिरावट रही, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

शाम तीन बजे से आसमान में बादल छाने शुरू हो गए थे। कुछ देर के लिए बारिश की संभावना बनीं। लेकिन बारिश नहीं आई और धूल के गुबार उड़ने लगे। तेज हवा चली और कुछ देर बार आसमान साफ हो गया। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इससे लोगों को जल्द ही मानसून की दस्तक की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

तापमान में इस तरह हो रहा बदलाव
तिथि अधिकतम तापमान
01 जून 39.2 डिग्री
31 मई 42.0 डिग्री
30 मई 42.1 डिग्री
29 मई 41.0 डिग्री
28 मई 42.8 डिग्री
----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में कूलर की मांग सबसे ज्यादा
पारा लगातार 40 डिग्री के आसपास बना रहने के कारण इस बार एयर कंडीशनर, कूुलर और पंखों की मांग बढ़ गई है। सबसे ज्यादा मांग कूलर की है। शहर की कई दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रहती है। यही नहीं बुक कराने के बाद कूलर कई-कई दिन घर पहुंच रहे हैं।

गर्मी में पशुओं की देखभाल जरूरी
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता का कहना है कि पशुपालक अपने पशुओं की देखभाल करें। नियमित पानी पिलाते रहें। यही नहीं छायादार स्थान पर पशुओं को रखें।
लू से बचाव के लिए पानी लाभदायक
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि लू से बचाव के लिए पानी ही सबसे ज्यादा फायदेमंद है। बिना प्यास के भी थोड़ी-थोड़ी देर बार पानी पीते रहें। धूप में जरूरी हो तभी बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed