{"_id":"49-79933","slug":"Muzaffar-nagar-79933-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"राना स्कूल में बच्चों के दांतों का परीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राना स्कूल में बच्चों के दांतों का परीक्षण
Muzaffar nagar
Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। ‘अमर उजाला’ और ‘डाबर रेड’ के संयुक्त अभियान में बच्चों के दांतों का परीक्षण हुआ। राना पब्लिक स्कूल में बच्चों को दांतों की बीमारियों से बचाव के टिप्स दिए गए। विटामिन और मिनरल का महत्व भी समझाया गया।
शुक्रवार को संधावली रोड स्थित विद्यालय में डेंटल चेकअप अभियान का शुभारंभ हुआ। राना पब्लिक स्कूल की ओर से प्रधानाचार्य एनडी शर्मा और एडमिनिस्ट्रेटिव गगन शर्मा ने बच्चों को अभियान के विषय में जानकारी दी। कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता के अलावा दांतों का परीक्षण किया गया। कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया। महावीर चौक स्थित प्रकाश डेंटल क्लीनिक के डॉ अखिल गोयल, डॉ दिव्या सिंघल और डॉ प्रतीक त्यागी ने बच्चों के दांतों का चेकअप किया और बीमारियों बचाव के विषय में भी बताया गया। इसके अलावा ‘आयुर्वेदिक तत्व यानी स्वस्थ मजबूत दांत’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिले के 17 विद्यालयों में अमर उजाला और डाबर रेड के संयुक्त अभियान के तहत कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान में श्रीकांत, सना खुशहाल, गजाला त्यागी, सौरभ का सहयोग रहा।