फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिवकुमार और बेटे पर दो और मुकदमे

शिवकुमार और बेटे पर दो और मुकदमे

Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोरना(मुजफ्फरनगर)। लेखपालों के नेता शिवकुमार पर वन विभाग की साढे़ तीन सौ बीघा जमीन पर कब्जा कराने और उनके बेटे राहुल पर अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज हुआ है, इन्हीं के साथ बिहारगढ़ के दो लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

वन विभाग के डिप्टी रेंजर राकेश बालियान ने भोपा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि लेखपाल रहे शिवकुमार ने वन विभाग की साढे़ तीन सौ बीघा जमीन पर बिहारगढ़ के रामपाल और अरुण का कब्जा करा रखा है, इन दोनों से राहुल गोयल वसूली करता था। वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने, अवैध रूप से खेती कराने और अवैध वसूली करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


बहन को भी जमीन आवंटन पर मुकदमा
मोरना। शिवकुमार पर लुकादड़ी गांव के जंगल में अपनी बहन राजेश को जमीन आवंटित करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। बहन राजेश के साथ मजलिसपुर तौफीर के कृष्ण को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ के नायब तहसीलदार हरस्वरूप ने भोपा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि शिवकुमार ने लेखपाल रहते हुए अपनी बहन राजेश को पट्टा आवंटित कर दिया, उसे मजलिसपुर तौफीर की निवासी दिखाया गया है। बंजर जमीन को संक्रमणीय की श्रेणी में भी दर्ज कर दिया, यही नहीं खतौनी में दर्ज किए गए कागज को भी फाड़ दिया। शिवकुमार, उसकी बहन राजेश और मजलिसपुर तौफीर के कृष्ण को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed