फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   क्रिकेट में महिला खिलाड़ियों ने खूब जड़े छक्के-चौके

क्रिकेट में महिला खिलाड़ियों ने खूब जड़े छक्के-चौके

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की बालिका वर्ग की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब छक्के-चौकेे जड़े। अपने खेल प्रदर्शन की बदौलत महिला खिलाड़ियों ने मुरादाबाद में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडी कन्या इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी के संयोजन में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानसठ रोड के मैदान पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य भूदेव सिंह और अनीता शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले मैच में एसडी इंटर कॉलेज ने वैदिक पुत्री पाठशाला को पांच विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में एसडी गांधी कॉलोनी ने जैन कन्या प्रेमपुरी को नौ विकेट से पराजित किया। दोनों मैचों में एसडी गांधी कॉलोनी की छात्रा पूजा पाल ने छह विकेट लिए। विशाखा चौहान ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए विशाखा चौहान, पूजा पाल, पल्लवी, आरती, सिमरन, बुशरा, राशिदा, शिखा, मीना, विशिता, वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज की किरण, सविता, विशाखा, शिप्रा, जैन कन्या की आस्था और उर्वशी का चयन किया गया। प्रदेशीय प्रतियोगिता 14 से 17 नवंबर तक मुरादाबाद में होगी। टीम रचना रावत के नेतृत्व में 13 नवंबर को प्रस्थान करेगी। शरद त्यागी, बबीता राणा, प्रियंका शर्मा, इच्छाराम और अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed