फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिले में 11 ग्राम पंचायतों का बढ़ेगा रुतबा

जिले में 11 ग्राम पंचायतों का बढ़ेगा रुतबा

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शामली। प्रशासन ने जिले में एक हजार से अधिक की आबादी वाले 11 गांवों को चिह्नित कर उन्हेें ग्राम पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से गजट जारी होेते ही यह ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आ जाएंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शासन ने एक हजार से अधिक की आबादी वाले राजस्व गांवों को ग्राम पंचायत का दर्जा देने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत और उक्त गांव के ग्रामीणों से प्रस्ताव मांगे थे। इनके चयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई थी। कमेटी में सीडीओ, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और डीपीआरओ को सदस्य बनाया गया था। इस टीम ने प्राप्त होने वाले आवेदनों के आधार पर मानकों की जांच करके अलग से ग्राम पंचायत बनने योग्य गांवों का चयन किया।
विज्ञापन

सीडीओ वीके सिंह ने बताया कि 15 सितंबर तक जनपद से कुल 41 गांवों से 85 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें कुछ गांवों से कई-कई आवेदन मिले थे। गठित टीम ने आवेदनों की जांच के बाद 11 गांवों को नई ग्राम पंचायत के लिए चयनित किया है। शामली ब्लाक में धनैना ग्राम पंचायत से जुड़ा जंधेड़ी गांव को ग्राम पंचायत के लिए चयनित किया गया है। कैराना ब्लॉक के मवी ग्राम पंचायत से मवी एतमाल विमाली हाल, थानाभवन ब्लॉक के ग्राम खानपुर से जलालाबाद देहात, औरंगाबाद उर्फ गंधेरवा ग्राम पंचायत से जानीपुर, चंदेनामाल ग्राम पंचायत से दभेड़ी के अलावा ऊ न ब्लॉक के ग्राम पंचायत चौसाना से चौसाना जदीद, ग्राम पंचायत कमालपुर से गुर्जरपुर रामनगर और ग्राम पंचायत हरसाना से भोगीमाजरा और ग्राम पंचायत मंसूरा से युसुफपुर चौतरा कलरी और ग्राम पंचायत उलैहनी से बिन्ना माजरा, ग्राम पंचायत जैनपुर छतेला से कबीरपुर एहतमाल को अलग करते हुए नई ग्राम पंचायत बनाने के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजट जारी होते ही अस्तित्व में आ जाएंगी: सीडीओ
शामली। सीडीओ वीके सिंह ने बताया कि जांच कमेटी ने उक्त नई ग्राम पंचायतों का चयन कर उनके गठन के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। शासन स्तर से गजट जारी होने के बाद नई ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आ जाएंगी।
क्या थे चयन के मानक
एक हजार से अधिक की आबादी होनी चाहिए।
संबंधित गांव राजस्व गांव होना चाहिए।
दोनों गांवों के बीच कोई नदी नहीं होनी चाहिए।
गांव के कम से कम 50 से अधिक लोगों द्वारा आवेदन।
संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा पास किया गया प्रस्ताव।

जनपद में चयनित नई ग्राम पंचायतें
ग्राम पंचायत का नाम आबादी
जंधेड़ी 1412
मवी एतमाल, विमाली हाल- 1425
जलालाबाद देहात 2174
जानीपुर 1227
दभेड़ी 1239
चौसाना जदीद 1112
गूर्जरपुर रामनगर 1557
भोगीमाजरा 1027
युसुफपुर, चोतरा कलरी 2177
बिन्ना माजरा 1311
कबीरपुर एहतमाल 1678
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed