{"_id":"49-78489","slug":"Muzaffar-nagar-78489-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक सज्जा में अजय और साधना प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक सज्जा में अजय और साधना प्रथम
Muzaffar nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद विवेक के दीपावली महोत्सव में दीपक जलाए गए। सदस्यों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सतीश चंद गायेल ने दीप जलाकर किया। निर्धन परिवारों के साथ मिलकर 108 दीपक जलाए गए। मां लक्ष्मी से सुख समृद्धि की कामना की गई। दीप सज्जा प्रतियोगिता में अजय तायल व साधना तायल प्रथम, रजनीश अग्रवाल व रीता अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। कपल डांस में डॉ शैलेंद्र गुप्ता व सीमा गुप्ता फर्स्ट रहे। रेवतीनंदन कपल गेम में अव्वल रहे। आतिशबाजी कंपीटीशन में बुढ़ाना के शहनवाल प्रथम रहे। संजीव शर्मा ने दीपोत्सव का महत्व बताया। अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग ने सदस्यों को पारंपरिक उपहार देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष उमा गर्ग ने बेटी बचाओ अभियान में भाग लेकर सफल बनाने की अपील की। संचालन सरिता अग्रवाल व साधना तायल ने किया। राजकुमार अग्रवाल, अजय सेठ, अरविंद मिश्रा, हिमांशु माहेश्वरी, भावना माहेश्वरी, निशांक जैन आदि मौजूद रहे।