{"_id":"49-76777","slug":"Muzaffar-nagar-76777-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवचौक पर छात्रों में संघर्ष, बेल्टें चलीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवचौक पर छात्रों में संघर्ष, बेल्टें चलीं
Muzaffar nagar
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कॉलेज में मामूली विवाद के बाद छात्र के दो गुटों की लड़ाई सड़क पर आ गई। शिवचौक पर जमकर संघर्ष हुआ। कई छात्रों को प्रकाश चौक तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। कई छात्र जख्मी हो गए। पुलिस को आते देख छात्र भाग निकले। मौके से पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में लिया है। इस्लामिया इंटर कॉलेज के नौवीं के एक छात्र की कुछ दिन पहले सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब से ही दोनों में गुटबाजी शुरू हो गई। मामला दो समुदायों का होने पर वर्चस्व की इस लड़ाई में डीएवी कॉलेज के छात्र भी शामिल हो गए। गुरुवार सुबह इस्लामिया कॉलेज में मामूली बात पर कहासुनी हो गई और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी गई। लगभग एक बजे छुट्टी के बाद शिवचौक पर दोनों पक्षों के छात्रों में भिड़ंत हो गई। लात-घूंसे, डंडे और बेल्टों का खुलकर इस्तेमाल हुआ। कुछ छात्रों को प्रकाश चौक तक दौड़ाकर पीटा गया। काफी देर चले संघर्ष के बाद सूचना मिलने पर पुलिस दौड़ी। पुलिस को देखते ही हमलावर भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों ने कई छात्रों को जख्मी हालत में भागते देखा। पुलिस ने मौके से अलग-अलग संप्रदाय के तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया। उनके शरीर पर बेल्ट से पीटने के निशान थे। छात्रों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। एसओ चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, देर रात दोनों पक्षों के लोग मामले में समझौता कराने के प्रयास में जुटे थे।
बचने को भागे राहगीर
मुजफ्फरनगर। छात्रों के बीच संघर्ष से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। दुकान पर बैठे व्यापारियों ने बाहर निकलने की हिम्मत नहीं की।
थाने में अपनों ने दी ‘थर्ड डिग्री’
मुजफ्फरनगर। झगड़े में मौके से हिरासत में लिए गए छात्रों को थाने में उनके परिजनों ने ही पीटना शुरू कर दिया। लाठी और थप्पड़ों से जमकर खबर ली। छात्रों के बीच संघर्ष में शामिल लद्दावाला निवासी शिवम को पुलिस पकड़कर थाने ले आई थी। शाम के वक्त उसके पिता और चाचा थाने पहुंचे। पुलिस को अपना परिचय देने के बाद वहां बैठे शिवम को झगड़ा करने पर धमकाने लगे। पिता ने उसे थप्पड़ रसीद कर दिए। इतना ही नहीं पास खड़े पुलिसकर्मी की लाठी छीनकर छात्र की जमकर पिटाई की गई। थाने में पुलिसकर्मी यह नजारा खड़े होकर चुपचाप देखते रहे।