{"_id":"49-71571","slug":"Muzaffar-nagar-71571-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकली
Muzaffar nagar
Updated Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बे के ब्राह्मण समाज ने शोभायात्रा निकाली।
भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर कस्बे के सरस्वती मंदिर में मंगलवार को ब्राह्मण समाज ने सुबह 9 बजे यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के बाद आयोजित विचार गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने भगवान परशुराम के बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज की एकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि नशे और बुराइयों से दूर रहकर ही हमारा समाज उन्नति कर सकता है। विचार गोष्ठी के बाद भंडारा प्रसाद का वितरण हुआ। दोपहर दो बजे द्वीप प्रज्ज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। बैंडबाजों के साथ धार्मिक झांकियों से युक्त शोभायात्रा कस्बे के बड़ा बाजार, पैठ बाजार, कांधला रोड़ आदि से होती हुई वापस सरस्वती मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने कस्बे में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में पंडित रामदयाल शर्मा, अनिल दत्त शर्मा, रवि भूषण शर्मा, मुकेश शर्मा, राजन, नितिन, लोकेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अधिकतर लोग शोभायात्रा में शामिल रहे।