फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मस्जिद के इमाम से पांच हजार लूटे, मुकदमा दर्ज

मस्जिद के इमाम से पांच हजार लूटे, मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Aug 2013 05:35 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Wed, 28 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
रतनुपरी। गांव नंगला के जंगल में बाइक सवार इमाम को आतंकित बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की। इस मामले में बुढ़ाना कोतवाली में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गांव भनवाड़ा निवासी मस्जिद के इमाम मोहम्मद गुलफाम पुत्र मंजूर अली सोमवार दुपहर गांव नंगला होते हुए अटेरना जा रहा था। जब वह नंगला के जंगल में पहुंचा तो बदमाशों ने गुलफाम को आतंकित कर उससे पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन और घड़ी लूट ली। गुलफाम ने अटेरना होते हुए बुढ़ाना पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर निल में लूट का मुकदमा दर्ज कर चिक काट कर रतनपुरी थाने को भेजी है।
विज्ञापन

चार के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
रतनपुरी। गांव चंदसीना निवासी पिता पुत्र पर चार लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने एक नामजद तथा तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदसीना निवासी यामीन पुत्र मोहम्मद नाजर सोमवार देर शाम अपने पुत्र माजिद के साथ बाइक द्वारा गांव जा रहा था। रास्ते में फुलत निवासी रवि पुत्र अल्लू अपने तीन साथियों के साथ मिला। आरोप है कि उन्होंने नाजर और उसके पुत्र को रोक लिया तथा तमंचे से फायर कर दिया। फायर मिस होने के बाद हमलावरों ने तमंचे की बट मार कर पिता पुत्र को घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed