{"_id":"49-55440","slug":"Muzaffar-nagar-55440-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन के खिलाफ लामबंद हुए सभासद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन के खिलाफ लामबंद हुए सभासद
Muzaffar nagar
Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के सभासदाें की बैठक रविवार को राजबीर सिंह सभासद के आवास पर हुई, जिसमें आठ माह के कार्यकलापाें के बारे में चर्चा की गई।
सभासद राजकुमार सिद्धार्थ ने कहा कि एसटीपी पर लगे जनरेटर बंद हैं। चार वर्ष से कोई ठेका भी नहीं छोड़ा गया है। पालिकाध्यक्ष गलत भुगतान कर रहे हैं। रेणू सिंह ने कहा कि एटूजेड को दिए जा रहे भुगतान का भी कुछ अता-पता नहीं है। योगेश मित्तल ने कहा कि प्रस्तावित बजट में डीजल खर्च एक करोड़ रुपये दिखाया गया था, जबकि वित्तीय वर्ष में लगभग 48 लाख 50 हजार का खर्च था। विवेक गर्ग ने कहा कि अध्यक्ष गलत नीति से पालिका चला रहे हैं। शहर में विकास कार्य रुके हुए हैं। सभासदाें ने कहा कि जल्द ही प्रेस वार्ता के माध्यम से अध्यक्ष के भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे। बैठक में पिंकी, वाजिद अली, योगेश शर्मा, विपिन कुमार, मंजू कांबोज, प्रमोद रेता, मनोज सिंघल, प्रमोद भारती आदि मौजूद रहे।