फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अफसर महिला ने डॉक्टर पति को तमाचे जड़े

अफसर महिला ने डॉक्टर पति को तमाचे जड़े

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)21 अप्रैल। पति-पत्नी और वो... इस झमेले ने कस्बे में हाईवोल्टेज ड्रामा करा दिया। अफसर बीवी ने दूसरी महिला के साथ रह रहे डॉक्टर पति को कोतवाली में सबके सामने तड़ातड़ तमाचे जड़कर सनसनी फैला दी। बीवी बेवफाई से नाराज थी, तो पुलिस हिरासत में पति ने भी उस पर ऐसे ही आरोप लगाए।
विज्ञापन

यह दंपति दिल्ली की दिलशाद कॉलोनी का है। एसडीओ पद पर तैनात महिला अपने डॉक्टर पति का गिरेबान पकड़कर रविवार सुबह कोतवाली परिसर में कार से उतरी और देखते ही देखते उसे कई चांटे जड़ दिए। बीवी ने पति पर चरित्रहीनता और अय्याशी के आरोप लगाकर कहा कि डॉक्टर एक साल पहले दिल्ली की ही एक महिला को भगाकर बुढ़ाना ले आया और यहां एक गांव में दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। दो दिन पहले इसकी भनक मिली तो उसने गांव में आकर पति को धर दबोचा।
विज्ञापन

इस घटना के बाद कोतवाली की महिला पुलिस डॉक्टर के साथ रह रही महिला को भी गांव से ले आई, जिसने बताया कि डॉक्टर ने उसे बताया था कि वह बीवी से तलाक ले चुका है और शादी का आश्वासन देकर ही यहां लाया था। वह उसके झांसे में आ गई। पुलिस ने अफसर महिला की तहरीर पर उसके डाक्टर पति और दूसरी महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों को दिल्ली-पुलिस को सौंपा जाएगा। लॉकअप में बंद चिकित्सक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के अपने विभाग के अधिकारियों के साथ संबंध हैं। पत्नी से दुखी होने के कारण ही वह दिल्ली छोड़कर यहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनपुट मैटर
दिल्ली के दिलशाद कालोनी के रहने वाले होम्योपैथिक चिकित्सक को उसकी एसडीओ पत्नी ने एक गांव से पति-पत्नी के रूप में रह रही एक महिला के साथ पकड़ लिया। एसडीओ पत्नी ने अपने परिजनों की सहायता से अपने होम्योपैथिक चिकित्सक पति की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

दिल्ली की दिलशाद कालोनी की रहने वाली अनुपम शर्मा अपने पति संजय शर्मा का गिरेबान पकड़कर कोतवाली में कार से नीचे उतरी। अनुपम शर्मा ने अपने पति संजय शर्मा को कोतवाली परिसर में तड़ातड़ चाटे मारे। घटना से पुलिस तथा कोतवाली में उपस्थित ग्रामीण आश्चर्यचकित हो गए। अनुपम शर्मा ने कोतवाली में बताया कि वे दिल्ली के दिलशाद कालोनी के रहने वाले है। उसका पति होम्योपैथिक चिकित्सक है। जिसका कालोनी में ही क्लीनिक है। वह दिल्ली में एमटीएनएल में एसडीओ है। अनुपम शर्मा ने अपने पति पर चरित्रहीनता जैसे गंभीर आरोप लगाए। पुलिस के सामने से उसने कहा कि उसका पति महा अय्याश है। उसके दर्जनों महिलाओं व लड़कियों के साथ अवैध सम्बंध में है। एक वर्ष पूर्व उसका पति दिल्ली के दिलशाद गार्डन की महिला स्नेहलता को भगाकर ले आया था। ये दोनो बुढ़ाना के गांव अलीपुर अटेरना में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। वह अपने अय्याश पति की तलाश में परेशान थी। दो दिन पूर्व उसे पता चला कि उसका पति बराबर की कालोनी वाली स्नेहलता के साथ अटेरना में पति-पत्नी की तरह रहा है। रविवार को अनुपम शर्मा अटेरना पहुंची। अपने परिजनों की सहायता से उसने अपने पति संजय शर्मा को हाथापाई के बाद खींचकर कार में ड़ाल लिया तथा कोतवाली ले आई। कोतवाली की महिला पुलिस बाद में स्नेहलता को भी अटेरना से कोतवाली ले आई। स्नेहलता का कहना है कि संजय शर्मा उसे शादी करने का आश्वासन देकर लाया था। उसने उसे यह भी बताया था कि वह अपनी पत्नी से तलाक ले चुका है। वह उसके झांसे में आकर उसके साथ चली आई। पुलिस ने अनुपम शर्मा की तहरीर पर उसके पति संजय शर्मा व महिला स्नेहलता को हिरासत में लिया है। घटना की सूचना पुलिस ने स्नेहलता के परिजनों को भी दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामला दिल्ली का है। वहीं थाने में मामला पंजीकृत है। दिल्ली पुलिस को भी सूचना दी गई है। वे दोनो को दिल्ली पुलिस को सौंप देंगे। लॉकअप में बंद चिकित्सक संजय शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी के अपने विभाग के अधिकारियों के साथ अवैध सम्बंध हैं। पत्नी से दुखी होने के कारण ही वह दिल्ली छोड़कर यहां आया था।
- एस पी मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed