फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाराबंकी में सम्मानित किए जाएंगे डीआईओएस

बाराबंकी में सम्मानित किए जाएंगे डीआईओएस

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बाराबंकी में चल रही राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए मुजफ्फरनगर और पीलीभीत के जिला विद्यालय निरीक्षक शनिवार को सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बाराबंकी में शुक्रवार से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी आरंभ हुई है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से विज्ञान वर्ग को बढ़ावा वाले जिला विद्यालय निरीक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इस सूची में मुजफ्फरनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक राधा कृष्ण तिवारी और पीलीभीत के जिविनि भीम सिंह का नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि भीम सिंह कुछ ही माह पहले मुजफ्फरनगर से पीलीभीत ट्रांसफर होकर गए हैं। आरके तिवारी ने बताया कि यह सम्मान उन डीआईओएस को मिलता है, जिन्होंने अपने जिलों में अधिक से अधिक विज्ञान वर्ग के आयोजन कराकर विद्यार्थियों की ज्ञान बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई हो। बाराबंकी प्रदर्शनी के आयोजन में प्रतिभाग कर रहे एसडी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राकेश कौशिक ने बताया कि सम्मान के लिए दोनों अधिकारियों के नामों की घोषणा यहां की गई है। याद रहे कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed