{"_id":"49-45584","slug":"Muzaffar-nagar-45584-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने खंभे में टक्कर मारी, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने खंभे में टक्कर मारी, एक की मौत
Muzaffar nagar
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। ट्रक की टक्कर लगने से खंभे पर चढ़कर बैनर बांध रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी बाल-बाल बच गए। नशे में धुत्त आरोपी चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
जुबैर खां (45) शहर के सुभाष नगर में रहता था। वह मूलरूप से बिहार के पूर्णिया जिले के बांकी गांव का रहने वाला था। जुबैर पोस्टर चिपकाने और बैनर आदि बांधने का काम करता था। शनिवार रात वह साथी कमल और हुमायूं के साथ मिलकर वहलना चौक के पास बैनर बांधने गया था। करीब 9: 20 बजे वह बैनर बांधने एक खंभे पर चढ़ गया, उसी दौरान मेरठ की तरफ से तेज गति से आए एक ट्रक ने खंभे में टक्कर मार दी। जिससे खंभा टूटने से जुबैर नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दोनों साथी भी बाल-बाल बचेे। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दोनों साथी जुबैर को जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा जरीफ की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।