{"_id":"49-45110","slug":"Muzaffar-nagar-45110-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला मेले में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला मेले में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
Muzaffar nagar
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डॉ. पीसी बरुआ कला संस्थान के तत्वावधान में दीपावली के उपलक्ष्य में लगाए गए कला मेले में युवाओं ने अपनी कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एसपी क्राइम ने युवाओं के प्रयास की सराहना की।
रविवार को किरन आर्ट गैलरी परिसर में आयोजित कला मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी क्राइम कल्पना सक्सेना ने किया। मेले में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज नई मंडी, डीएवी इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज गंगधाड़ी, जनता इंटर कॉलेज भोपा, डीएवी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर और एसडी पालीटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला के रंग बिखेरे। उड़ीसा से आए कलाकारों ने भी अपनी विशेष कलाकृतियों को प्रदर्शित किया। युवाओं ने स्क्रीन पेंटिंग, ऑयल पेंटिंग, दीप सज्जा, ग्लास पेंटिंग, टेबल लैंप सज्जा और टीशर्ट डिजाइनिंग में विशेष रुचि दिखाई। नगरपालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने भी मेले का अवलोकन किया। आयोजन में कृष्ण गोपाल, निदेशक डॉ. रीता मोहन, कलांगन अध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह, राजबल सैनी, रेखा, सविता, बिन्नू पुंडीर, संजय, कुलदीप, चांदवीर, विमल, मोनिका, सोनिया, निधि, सपना और अमित कुमार का सहयोग रहा।