Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पालिका की 573 दुकानों की नहीं हुई रजिस्ट्री

पालिका की 573 दुकानों की नहीं हुई रजिस्ट्री

Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की 573 दुकानों का पंजीकरण नहीं कराया गया है, जिससे करोड़ों के राजस्व का चूना लगा है। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। ईओ नगर पालिका को एडीएम एफ ने ऐसी सभी दुकानों को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे दुकानदारों को नोटिस दिए जाने की तैयारी की जा रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहारनपुर मंडल के उप महा निरीक्षक निबंधन (स्टांप) अजय कुमार राजस्व वसूली की समीक्षा के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने सहायक महानिरीक्षक निबंधन स्टांप निरंजन कुमार के कार्यालय में नगर पालिका की संपत्तियों पर स्टांप शुल्क की चोरी और रजिस्ट्री पर नगर विकास के तहत लिए जाने वाले दो प्रतिशत कर के मामलों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान खुलासा हुआ कि पालिका की 666 ऐसी दुकानें है, जिनको किराए पर दिया जाता है लेकिन इनमें से 573 दुकानें ऐसी हैं, जिनकी रजिस्ट्री ही नहीं कराई गई है और स्टांप चोरी की गई है। उन्होंने बताया कि अभी गणना की जा रही है। इन दुकानों से करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के स्टांप शुल्क की चोरी हुई है। इस मामले में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। मामले को लेकर दोनों अधिकारी एडीएम एफ राजेश कुमार श्रीवास्तव से भी मिले जिन्होंने कार्यकारी अधिशासी डिप्टी कलेक्टर भुवन सिंह को इन दुकानों और उनके मालिकों को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। सूची तैयार होने के बाद उनको नोटिस दिए जाएंगे। एडीएम का कहना है कि दुकानों का पंजीकरण नहीं कराकर स्टांप चोरी करने वालों से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed