फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गाय और बछड़ा गायब करने को लेकर टकराव

गाय और बछड़ा गायब करने को लेकर टकराव

Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोरना/भोपा। गाय और बछड़ा गायब होने पर सीकरी और सिकंदरपुर के ग्रामीणों में गुरुवार को टकराव हो गया। सीकरी के ग्रामीणों ने चार लोगों को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। बंधकों को छुड़ाने के लिए पुलिस अधिकारी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों में आक्रोश इस कदर था कि एक बार तो पुलिस को ही घेर लिया गया। कुछ लोगों ने स्थिति को संभाला। उधर सिकंदरपुर के ग्रामीणों पर भी फायरिंग कर एक युवक को घायल करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर गांव निवासी मदन पाल सिंह गुरुवार को गाय और बछड़ों को चराने के लिए सीकरी के जंगल में गया था। शाम को वापस लौटते समय उसका एक गाय और बछड़ा गायब हो गया। मदन पाल ने सीकरी में पहुंचकर मतलूब से पूछताछ की तो दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने अपने पक्ष के लोगों को बुलवा लिया। मदन पाल के समर्थन में उसका ससुर शिवचरण, प्रदीप और रामकिशन सहित आठ लोग मौके पर आ गए। उधर से सीकरी के ग्रामीण भी आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने पर वहां भगदड़ मच गई। सीकरी के लोगों ने मदन उसके ससुर शिवचरण, प्रदीप और रामकिशन को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की गई। इस पर सिकंदरपुर के ग्रामीण भी मौके की ओर दौड़ पडे़। संघर्ष की खबर मिलते ही भोपा और ककरौली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी। भीड़ ने एक बार तो पुलिस को भी घेर लिया। मामला बढ़ने पर एडीएम प्रशासन मनोज सिंह, एसपी सिटी राजकमल यादव आदि फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर चारों को बंधनमुक्त कराया। सीकरी गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि सिकंदरपुर के ग्रामीणों ने फायरिंग की। इसमें मतलूब जख्मी हो गया है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दोनों गांवों के बीच स्थिति तनावपूर्ण है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


पहले भी हुए हैं विवाद
मोरना। सिकंदरपुर और सीकरी गांव के ग्रामीणों में पहले भी पशु चोरी को लेकर विवाद होते रहे है। दरअसल सीकरी गांव के जंगल का कुछ हिस्सा खादर क्षेत्र का आता है। जिस कारण सिकंदरपुर के ग्रामीण अपने पशुओं को चराने के लिए यहां रोजाना आते है। क ई माह पूर्व भी एक गाय चुराकर काट दी गई थी। उस समय भी हंगामा होने पर पुलिस ने सीकरी के लोगों के खिलाफ गौकशी का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियाें के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी राजकमल यादव ने बताया कि इस झगड़े में दोनों गांव के लोग घायल हुए है। दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर दोषियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed