{"_id":"5c913455bdec22143b6f07d7","slug":"91553019989-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी मतभेद व कटुता भुलाकर होली के दिन गले मिलते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी मतभेद व कटुता भुलाकर होली के दिन गले मिलते हैं लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी मतभेद भुलाकर होली के दिन गले मिलते हैं लोग: शर्मा
देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि वैसे तो हर त्योहार की अपनी अलग विशेषता होती है। लेकिन होली, दीपावली और ईद ऐसे पर्व हैं, जिनसे आपसी भाईचारा बढ़ता है।
मंगलवार को गांधी कालोनी में होली मिलन कार्यक्रम में पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि होली का पर्व भारत में अनेकों सांस्कृतिक समाज के रंगों को प्रदर्शित करता है और प्राचीन काल से ही इस पर्व को मनाया जा रहा है। फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष के अंतिम दिन होली मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि होली के दिन लोग आपसी मतभेद और कटुता को भूलकर एक दूसरे के गले मिलते हैं। होली के दिन सभी लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहकर त्योहार मनाए, क्योंकि यह रंगों का त्योहार है, इसे रंगों से ही मनाना चाहिए। किसी भी प्रकार के केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करें। इस दिन सांप्रदायिक भावना से ऊपर उठकर अच्छी भावना के साथ त्योहार मनाना चाहिए। होलिका दहन शुभ मुहूर्त में ही करें। होली के दिन चंद्रमा व विष्णु भगवान की पूजा करना उत्तम होता है। इस मौके पर डा. विश्वनाथ गौतम, राजेंद्र त्यागी, इंद्रपाल सिंह, गौरव, संदीप, रमेश आदि मौजूद रहे।
होलिका दहन के स्थान पर आपत्ति जताने वालों पर कार्रवाई की मांग
देवबंद। मिश्रा कालोनी में हिंदू समाज की सर्वदलीय बैठक में होली पूजन व दहन पर चर्चा की गई। योगेंद्र त्यागी, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र पत्रोल और जगदीश गुप्ता आदि ने कहा पिछले 10 वर्षों से होली पूजन व दहन श्री पंचमुखी महादेव मंदिर मिश्रा कालोनी के सामने हैंडपंप के समीप होता आ रहा है, लेकिन इस बार कुछ असामाजिक तत्व होली दहन के स्थान पर आपत्ति कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है। प्रशासन को ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर विपिन त्यागी, अखिलेश उपाध्याय, मानिक त्यागी, अश्वनी कुमार, कंवरपाल, अभय देव दीक्षित, सुरेंद्र धीमान, ऋषिपाल, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।