फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सवर्णों को आरक्षण पर लगाई जाए रोक

सवर्णों को आरक्षण पर लगाई जाए रोक

Wed, 09 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
सवर्णों को आरक्षण पर लगाई जाए रोक
सवर्णों को मिले आरक्षण पर लगाई जाए रोक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सामान्य वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण का विरोध करते हुए वाल्मीकि क्रांति दल ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। दल के पदाधिकारियों का कहना है कि यह आरक्षण संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है।

वाल्मीकि क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीएम प्रशासन को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि आर्थिक आधार पर किसी को आरक्षण नहीं दिया जा सकता। जातिगत आधार पर आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता, लेकिन सरकार संविधान में बदलाव कर सवर्णों को आर्थिक आधार पर दस प्रतिशत आरक्षण की पैरवी कर रही है। आठ लाख रुपये वार्षिक आय वाले को गरीब की श्रेणी में रखा गया है। ज्ञापन में सवर्णों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने पर रोक लगाने, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने वालों को कड़ी सजा देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार बेनीवाल, मिक्की बेनीवाल, सुधीर सिलेलान, मनोज पारचा, विकास मचल, अजीत पहलवान, राजू बहौत, शौकत अंसारी, साजिद हसन, डा. नूरहसन सलमानी, उमर खान, रविंद्र बिड़ला, प्रमोद टांक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed