{"_id":"5c291119bdec222c3562639c","slug":"91546195225-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं के लिए खिलाडिय़ों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं के लिए खिलाडिय़ों का चयन
विज्ञापन
रतनपुरी। श्री प्राणनाथ इंटर कालेज के मैदान में यूथ गेम्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से राज्य स्तरीय कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
स्टेट ट्रायल प्रतियोगिता का उद्घाटन ठाकुर सुरेश सोम खेड़ा और भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सोम ने किया। प्रतियोगिता में शाहपुर ब्लाक, रतनपुरी, शामली, बागपत, सरुरपुर, टोड़ा, रार्धना, बुढ़ाना, मेरठ आदि की टीमों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ के चयन के लिए आदेश कुमार सरुरपुर खुर्द, 200 मीटर दौड़ के लिए अजय कुमार गोयला, और 400 मीटर दौड़ के लिए राहुल कुमार मेरठ का चयन हुआ। बालिका वर्ग में 100 मीटर में अनुराधा, 2200 मीटर में आकांक्षा और 400 मीटर दौड़ के लिए वर्षा शर्मा का चयन हुआ। उधर स्टेट ट्रॉयल में प्रशांत कुमार रार्धना, अर्जुन सिरोहा टोड़ा, इमरान टोड़ा, अंशुल सोम रतनपुरी, कार्तिक जावला खानपुर शामली, प्रशांत चौधरी घटायन आदि खिलाड़ियों ने अपने ट्रायल के दौरान मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर इन सभी खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रतियोगिता में बिन्नी और मोनू सोम, मुस्तकीम और देवेंद्र कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के सहज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार राणा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामना दी। संयोजक मोहित सोम, अरविंद काका, संदीप सोम, मिन्टू सोम आदि का सहयोग रहा।