{"_id":"5c0eab78bdec22417810cf9e","slug":"91544465272-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान ने ढाई करोड़ की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। गांव की एतिहासिक चौपाल के जीर्णोद्धार व लाइब्रेरी स्थापित कराने हेतु एक करोड़, श्मशान घाट की चारदीवारी कराने की घोषणा की गई।
ग्राम सोरम में दो साल पहले केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने एतिहासिक चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम में कई मार्गों के अलावा गांव के सौंदर्यीकरण कराने सहित करीब ढाई करोड़ की लागत से विकास कार्य की घोषणा की थी। सोमवार को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक ने इनका लोकार्पण किया। इसके साथ ही सूबे के पंचायती राज राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी से वार्ता कर एक करोड़ की लागत से चौपाल के जीर्णोद्धार के साथ यहां लाइब्रेरी स्थापित कराने की भी घोषणा की। वहीं, गांव के श्मशान घाट की चारदीवारी कराने की भी घोषणा की गई। विधायक उमेश मलिक ने ग्रामीणों से मिशन-2019 को सफल बनाने का आह्वान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, ग्राम प्रधान करणवीर सिंह, शिवचरण चौधरी, मनीष चौधरी, सम्राट बालियान, धर्मपाल सिंह, कपिल सैनी, कृष्णपाल कश्यप व देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता राजपाल सिंह डायरेक्टर व संचालन विक्रम सिंह बालियान ने किया।