{"_id":"5b9ea176867a557eac528117","slug":"91537122678-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के क्या वो तो विश्व के सितारे थे..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के क्या वो तो विश्व के सितारे थे..
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के क्या वो तो विश्व के सितारे थे...
चरथावल। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को कवि एवं भाजपा नेताओं ने स्वरचित कृतियों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के क्या वो तो विश्व के सितारे थे, भाजपा के नेता प्रधानमंत्री हमारे थे..प्रस्तुत कर दाद बटोरी।
रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने अटल जी की स्मृतियों को अनेक रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। ये कल कल, छल छल बहती, यहां बहती गंगा धारा... प्रस्तुत की। कहा कि कभी भाजपा के दो सांसद होने वाली लोकसभा में आज 282 सांसद की मौजूदगी देश के विराट व्यक्तित्व अटल जी का ही कमाल है। डॉक्टर धर्मपाल खिंडवाल ने स्वरचित कविताएं पेश कर अटल जी को श्रद्धांजलि दी। बघरा के मोहम्मद अनस ने सुंदर कविता सुनाई। युवा नेता जितार्थ त्यागी, राजपाल त्यागी, राजीव वर्मा मीडिया प्रभारी, नकुल उपाध्याय वहलना मंडल अध्यक्ष, प्रवीण राणा, कार्यक्रम संयोजक अजय वर्मा, मनीष गर्ग, डॉक्टर विपिन त्यागी पावटी, अनुज त्यागी, सुरेश पाल प्रधान मुथरा, अनुज गर्ग, तरुण त्यागी, भोपाल पाल संचालक, रामभूल सिंह पुंडीर दूधली, सचिन शर्मा, उमाशंकर यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉक्टर रामनाथ प्रेमी और संचालन अजय वर्मा ने किया।
ृ