फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   करंट से लाइनमैन झुलसा

करंट से लाइनमैन झुलसा

Sat, 04 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
करंट से लाइनमैन झुलसा
मंसूरपुर।
विज्ञापन

खतौली के गांव जसौला निवासी लाइनमैन अंकित पुत्र सोमपाल गांव अलीयारपुर में शुक्रवार को तीन बजे के करीब खंभे पर चढ़कर लाइन के तारों को ठीक कर रहा था। उसने पुरा बिजलीघर से शटडाउन ले रखा था। अचानक लाइन में करंट आ जाने से वह गंभीर रुप से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


किशोरी अस्पताल से बरामद
रतनपुरी। गांव टोड़ा से 15 जुलाई से लापता किशोरी को पुलिस ने शामली के एक अस्पताल से बरामद किया है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि गांव टोड़ा से 15 जुलाई को किशोरी गायब हो गई थी। इस मामले में किशोरी के चाचा ने गांव के ही जाबिर पुत्र हारुन, कौशर पत्नी वाजिद, जाहिद पुत्र युनुस निवासीगण गांव टोड़ा और खुर्शीद पुत्र अशरफ निवासी गांव मूसा, शेरनगर, थाना नई मंडी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने लापता किशोरी को सर्विलांस की मदद से शामली के एक अस्पताल से बरामद किया। किशोरी अस्पताल में अपना इलाज करा रही थी। पुलिस ने बरामद किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए 19 जुलाई को नामजद एक आरोपी खुर्शीद को जेल भेज चुकी है। पुलिस बाकी फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed