{"_id":"5b4e41194f1c1b37748b5673","slug":"91531855129-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिलिंग पूरी, स्कूल किये आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिलिंग पूरी, स्कूल किये आवंटित
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिलिंग पूरी, स्कूल किए आवंटित
मुजफ्फरनगर। अंतरजनपदीय तबादलों के बाद बेसिक शिक्षा के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी हुई। गैर जनपदों से जिले में 119 अध्यापक आए हैं, जिनमें 98 महिला शिक्षिका हैं। डायट में काउंसिलिंग को लेकर दिनभर गहमागहमी रही।
सरकुलर रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में गैर जिलों से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए गए। काउंसिलिंग चेयरमैन एवं डायट प्राचार्य भीम सिंह तथा बीएसए दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में समिति ने एक-एक कर शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए। विभाग ने शून्य एवं एकल स्कूलों की सूची चस्पा की। इसके बाद अध्यापकों से तीन-तीन स्कूलों के विकल्प भरवाये। डायट दिन भर गहमागहमी रही। महिला शिक्षकों में स्कूलों को लेकर ज्यादा तनाव नजर आया। गर्मी के कारण दिक्कतें आई। काउंसिलिंग की प्रक्रिया देर शाम तक चली। डायट प्राचार्य भीम सिंह ने बताया कि शिक्षकों की सहमति के साथ स्कूल आवंटित किए गए हैं। एक दो दिन में नियुक्ति पत्र जारी कर ज्वाइनिंग करा दी जायेगी।