{"_id":"5b33d9e14f1c1bf26e8ba59b","slug":"91530124769-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान फसलों में जैविक खाद ही अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान फसलों में जैविक खाद ही अपनाएं
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
किसान फसलों में जैविक खाद ही अपनाएं
जानसठ। गांव अहरोड़ा में किसान पाठशाला के समापन पर सहारनपुर मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक डीएस राजपूत ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि खेतों में जैविक खाद डालने से फसल में पैदावार अधिक होती है और भूमि भी ताकतवर बनती है। उर्वरक खाद अधिक डालने से भूमि बंजर होने का खतरा बना रहता है। उर्वरक खाद का उपयोग कम करना चाहिए। उप कृषि निदेशक राकेश बाबू ने बताया कि खेतों में गोबर, गुड़, छाछ का घोल मिलाकर खेतों में अमृत खाद डालने से फसलों में आने वाले अनेक रोगों से बचाया जा सकता है।
मुजफ्फरनगर के उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार ने किसानों को बताया कि फसल में गोमूत्र का छिड़क़ाव करने से फसल में लगने वाले कीड़े से निजात मिलेगी। किसानों को भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम, कृषि रक्षा अधिकारी पवन विश्वकर्मा, उप परियोजना निदेशक अरविंद शर्मा ने भी किसानों को फसलों के बारे में जानकारी दी। पाठशाला की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर और संचालन सोमपाल सिंह ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मांगेराम, एडीओ रामकिशोर, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुधीर कुमार, ओमपाल, बीरबल, राजवीर, जोगेंद्र, अमित, राज सिंह, सतीश भड़ाना, मामचंद, महेंद्र धर्मवीर, प्रीतम सिंह, मूलचंद आदि किसान मौजूद रहे।