{"_id":"5b15909d4f1c1b13358b4fcf","slug":"91528139933-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद कक्ष खाली कराने की मांग को हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद कक्ष खाली कराने की मांग को हंगामा
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में सभासदों के लिए आवंटित कमरा खाली कराने को लेकर पालिका सदस्यों ने प्रदर्शन किया। ईओ ने सभासदों को आवंटित कमरा खाली कराने के आदेश दिए।
सभासदों के बैठने और आराम करने के लिए टाउनहाल स्थित पालिका भवन में दो बार उनको कक्ष आवंटित किया गया, लेकिन हर बार ही सभासदों की हीलाहवाली और पालिका प्रशासन की ढुलमुल नीति से ये कक्ष कब्जे में चले गये। सभासदों के बैठने के लिए कोई भी ठिकाना बाकी नहीं रहा। 1998 में तत्कालीन चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा के कार्यकाल में सभासद कक्ष का निर्माण हुआ था। फिलहाल यह कक्ष जनगणना सामग्री का स्टोर है। इस कक्ष को खाली कराने की मांग को लेकर सभासदों ने ईओ का घेराव किया। ईओ ने जलकल अभियंता सुशील सिंघल को कक्ष खाली कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभासद अरविंद धनगर, राजीव शर्मा, विपुुल भटनागर, प्रेमी छाबड़ा, प्रवीण पीटर, प्रियांशु जैन, सुनील शर्मा, मनोज वर्मा, सरफराज, सलेकचंद, हनी पाल, सचिन कुमार, ओम सिंह, परवेज आलम, नरेश चंद, विकास गुप्ता, अब्दुल सत्तार, बिजेंद्र पाल, मुनीष कुमार आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।